मऊ : घोसी तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ समारोह संपन्न

संवाददाता
मऊ। जनपद के घोसी तहसील सभागार में शुक्रवार दोपहर 2 बजे तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रकाश ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन व सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी और पूर्व सांसद अतुल राय रहे। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अतुल राय का फूल-मालाओं से स्वागत किया। चुनाव अधिकारी लालजी ने तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश, महामंत्री जयहिंद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपुल कुमार राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्यारे लाल, कोषाध्यक्ष मुमताज, ऑडिटर महमूद आलम, मंत्री प्रशासन साहेबजाद, मंत्री प्रकाश संतोष कुमार, मंत्री लाइब्रेरी हरिकेश कुमार तथा सदस्य पद पर रामप्रवेश, रामबिलास, चंपा भारद्वाज, हृदय वर्मा और दुर्गविजय यादव ने शपथ ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अतुल राय ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने में सकारात्मक भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में अधिवक्ता अरुण कुमार त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नई कमेटी को शुभकामनाएं दीं और अधिवक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान बार काउंसिल के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने पूर्व सांसद अतुल राय के फर्जी मुकदमे से न्याय मिलने की वास्तविकता को बताते हुए अधिवक्ताओं को समाज का सजग प्रहरी बताया।
समारोह में पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष पालीवाल कलेक्ट्रेट बार के मंत्री रितेश श्रीवास्तव पूर्व मंत्री राजेश सोनकर, जीउत बंधन, ए.जेड. इस्लाम, शासकीय अधिवक्ता दिनेश राय, वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पांडेय चेयरमैन मुन्ना गुप्ता, गोपाल राय, योगेश राय सहित दर्जनों अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।




