गाजीपुर:ब्लैक आउट मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

प्रमोद सिंन्हा
गाज़ीपुर।अपर जिलाधिकारी वि0रा0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर समस्त नागरिक सुरक्षा आयोजित होने वाले ब्लैक आउट मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती 23 जनवरी को किया जाएगा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। मॉकड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण किया जाएगा। बैठक मे प्रमुख रूप से अपर उपजिलाधिकारी विनोद जोशी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, क्षेत्राधिकारी सदर, नोडल अधिकारी नागरिक सुरक्षा, जिला युवा कल्याण अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं आपदा विशेषज्ञ अशोक राय, नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी व सदस्य अभिषेक सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, मौजूद रहे।




