
देश के विकास व समाज के उत्थान में दर्पण की तरह है मीडिया की भूमिका: परवेज अंसारी
आफताब अंसारी
भदोही। भदोही पत्रकार एसोसिएशन के सृजन में एक अध्याय और जोड़ते हुए संगठन के अध्यक्ष आदरणीय वीरेंद्र चतुर्वेदी जी ने संरक्षक के रूप में वरिष्ठ कालीन निर्यातक एवं समाजसेवी परवेज अंसारी के नाम पर मोहर लगाई है जिसका संगठन के लोगो ने श्री अंसारी के संरक्षक के रूप में स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा श्री अंसारी के संरक्षक के रूप में चुने जाने पर संगठन बहोत मजबूत होगी और बल मिलेगा। कहा संगठन को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए हमारे संरक्षक अहम भूमिका निभाएंगे, और पत्रकारों के हितों के लिए आगे आएंगे। वहीं संगठन के संरक्षक परवेज अंसारी ने मौलिक अधिकार व मीडिया की स्वतंत्रता पर कहा कि आज़ादी से लेकर अबतक समाज मे मीडिया दर्पण की तरह काम कर रहा है। यद्यपि पत्रकारों के समक्ष आधुनिक समय मे चुनौतियां बहोत है किंतु शासन के योजनाओं के साथ-साथ प्रशासन के कार्यों के कमियों को भी उजागर करने में अहम भूमिका निभाती है। श्री अंसारी ने कहा की पत्रकार संगठन अपने कम संसाधनों में बड़ी चुनौतियों को लेकर आगे बढ़ रहा है। अपने मौलिक अधिकार और स्वतंत्रता को लेकर संघर्ष करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है। कहा पत्रकार प्रेस परिषद द्वारा बनाये गए आचार संहिता के अंदर रहकर सरकार व प्रशासन की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही खामियों को सुधारने का लेखनीय के माध्यम से संदेश दें जिससे हमारे संगठन का एक अलग पहचान बन सके। संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री पत्रकार गंगाधर शास्त्री, आफ़ताब अंसारी, उबैदुल्ला असरी, खुर्शीद खान, हाजी आज़ाद खान बापू, शाहिद सिद्दीकी, नैरंग आलम खान, हैदर संजरी, राजेश सेठ, फारूक जाफरी, रिजवान खान, सेराज खां आदि लोगो ने संरक्षक परवेज अंसारी को मुबारकबाद दी।




