
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट….
डेहरी विधानसभा के कैनाल रोड़ ज़क्खी बिगहा स्थित स्व. ई. ललन सिंह स्पॉटिंग क्लब में मंगलवार को लोजपा (रा) पार्टी द्वारा कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गोविंद कुमार और संचालन धर्मेंद्र पासवान ने किया। बैठक में 212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्षों ने भाग लेकर 13 सितंबर 2025 को NDA महासम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अपना अपना विचार रखा। लोजपा (रा) के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह (सोनू सिंह) ने संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा (रा) के प्रत्येक नेता, कार्यकर्ता पार्टी का रीढ की हड्डी है और एक सच्चे सिपाही भी। सभी कार्यकर्ता को हरेक गांव गांव, घर घर जाकर NDA द्वारा किए गए सभी कार्यों को बताना मेरा कर्तव्य बनता है। हमारे सभी कार्यकर्ता के पास पट्टिका, टोपी और झंडा रहेगा। डेहरी विधानसभा सहित पूरे शाहाबाद में अपना ताकत दिखाने का समय आ गया है। एनडीए धर्म का पालन करते हुए माननीय मंत्री चिराग पासवान जी के हाथों को मजबूत करना है। दशरथ पासवान, सुदामा पासवान, नागेंद्र पासवान, उपेंद्र सिंह, रण विजय सिंह, विजय अकेला, वरिष्ठ नेता उमेश पासवान, महिला सेल डेहरी नगर अध्यक्ष किरण देवी, प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य ददन पासवान, शीला जी, कंचन जी, पवन कुमार, विकास पासवान, हरेराम भोजपुरिया, उमाशंकर पासवान, मुरारी पासवान ने संबोधित करते हुए मजबूती के साथ डटे रहने का वादा किया।




