गाजीपुर : राष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल महिला आरक्षी ने जीता

एसपी डॉ ईरज राजा ने मोमेंटो दे किया सम्मानित
डॉ एके राय
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला आरक्षी राधा यादव ने अपनी खेल प्रतिभा से गाज़ीपुर पुलिस का नाम पूरे देश में रोशन किया है। राधा यादव ने आल इंडिया गेम्स में एक स्वर्ण पदक तथा ओपन नेशनल चैम्पियनशिप में एक कांस्य पदक अपने नाम कर जिले व प्रदेश का मान बढ़ाया है। बताते चलें कि उनकी इन शानदार उपलब्धियों के लिए उन्हें ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ द्वारा पूर्व में वाराणसी में सम्मानित किया गया था। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा द्वारा उन्हें पुलिस ऑफिस में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कहा गया कि राधा यादव जैसी जांबाज सिपाही न केवल खाकी का गौरव हैं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।




