Slide 1
Slide 1
गाजीपुरपुलिस विभाग

जनसुनवाई निस्तारण में यूपी की रैंकिंग में गाजीपुर के 25 थाने अव्वल

प्रमोद सिंन्हा /गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज रजा ने आईजी आरएस निस्तारण के कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करते लगातार निर्देशों के फलस्वरूप दिसंबर में यूपी की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद के 27 थाने से 25 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) से प्राप्त शिकायतों को जनपद पुलिस ने समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मुल्यांकन किया गया। तो उ0प्र0 के सभी 75 जनपदों में जनपद गाज़ीपुर की कार्यवाही 100% रही व रैंक प्रथम रहा । इसी क्रम में जनपद के 27 थाने में से 25 थानों को सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के प्रर्वेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारण हेतु जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के कार्यों की मानीटरिंग करते हुए। जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजी आरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है। समस्त थाना प्रभारियों ने प्राप्त सन्दर्भों की जांच आख्या आनलाईन दिये। समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है और आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं इसका फिडबैक भी पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस सेल में कार्यरत कर्मचारीयों द्वारा लिया जाता है।जिससे की गयी जांच व पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता ठीक होती है। प्रथम स्थान प्राप्त  करने  वाले  में थाना कोतवाली सदर  गाज़ीपुर , सैदपुर, कासिमाबाद,  सादात, भुड़कुडा, शादियाबाद, करीमुद्दीनपुर,जंगीपुर,खानपुर, बहरियाबाद ,भांवरकोल, मरदह, दिलदारनगर , महिला थाना गाजीपुर , बिरनो, मुहम्मदाबाद, दुल्लहपुर, नोनहरा ,जमानिया, सुहवल तथा रामपुर माझा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जनपद के थाने है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button