वाराणसी: यातायात माह समापन जागरुकता प्रदर्शनी का पुलिस कमिश्नर ने किया अवलोकन


सत्या फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित
वाराणसी। रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट में रविवार को यातायात माह समापन समारोह अंतर्गत यातायात जागरूकता प्रदर्शनी आयोजित की गई। Honk Free Kashi की थीम पर आधारित प्रदर्शनी में बिना किसी सरकारी अथवा विदेशी अनुदान के वर्ष 2008 से राष्ट्रीय स्तर पर ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चला रही संस्था ‘सत्या फाउंडेशन’ के स्टाल पर रंग-बिरंगे और रोचक जानकारी से युक्त डिस्प्ले बोर्ड लगे थे ।जिसे जनता ने बहुत अधिक पसंद किया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान वाराणसी के पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ‘सत्या फाउंडेशन’ के स्टॉल पर रुके। स्टॉल पर लगे सभी बोर्डों के एक-एक शब्द को ध्यानपूर्वक पढ़ा। उपस्थित अधिकारियों की तरफ मुखातिब होते हुए शोर के खिलाफ कानूनी अभियान को तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने आगे कहा कि यातायात माह समाप्त होने के बाद भी शोर प्रदूषण के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी । ‘सत्या फाउंडेशन’ के लोग ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न Pressure Horn के विक्रेताओं और मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर Modified Silencer लगाने वालों को चिन्हित करके उनकी गुप्त सूचना पुलिस आयुक्त को दें। ऐसे तत्वों पर छापामारी और मुकदमा करके जेल भेजा जायेगा। बाद में अपने भाषण में श्री मोहित अग्रवाल ने HONK FREE KASHI की थीम पर कार्य करने और काशी को हार्न मुक्त बनाने का सभी से आह्वान किया।’सत्या फाउंडेशन’ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया :-कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सहयोगियों को सम्मानित करने के क्रम में वाराणसी ट्रैफिक पुलिस के एडीसीपी, श्री अंशुमान मिश्र द्वारा ‘सत्या फाउंडेशन’ के कार्यकर्ताओं सर्वश्री संदीप सिंह, विशाल विश्वकर्मा, जसबीर सिंह बग्गा और अरुण कुमार पाण्डेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर श्री अनुराग त्यागी की विशेष भूमिका रही।




