Slide 1
Slide 1
कुशीनगर

कुशीनगर: लोगो के दिलो में बसे है  डॉ ब्रजेश – प्रेमचंद्र मिश्र

मनायी गयी समाजसेवी डाॅ. ब्रजेश की 23वीं पुण्यतिथि

कुशीनगर।अब नहीं लौट के आने वाला, घर खुला छोड़ के जाने वाला।” समाजसेवी स्वर्गीय डाक्टर ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव की 23 वी  पुण्यतिथि गुरुवार को पैतृक आवास तरयालच्छीराम में मनाई गई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचद्र मिश्र, पूर्व कोआपरेटिव चेयरमैन अनिरुद्ध तिवारी, भाजपा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजय राय, पूर्व प्रधान डाॅ. सुबोध श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान तेज प्रताप, पं. अशोक मणि त्रिपाठी, अरविन्द श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव समेत लोगों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचद्र मिश्रा ने कहा कि जीवन मे किये गये पुण्यों कार्यो का रिपोर्ट कार्ड है पुण्यतिथि। डाॅ. ब्रजेश द्वारा किए गये पुण्य कार्यो की देन है कि आज हम उनकी पुण्यतिथि मना रहे है।उन्होंने डाॅ. श्रीवास्तव के दोनो पुत्र संयोग व राकेश को साधुवाद देते हुए कहा कि यह स्वर्गीय डाॅ. ब्रजेश के सद्कर्म का नतीजा है कि आप लोग उन्हें दो दशक से याद करते हुए और उनके सपने को साकार कर रहे है।पूर्व कोआपरेटिव चेयरमैन अनिरुद्ध तिवारी ने कहा कि डाॅ. ब्रजेश अपने जीवन काल में सदैव लोगों के लिए खड़े रहे साथ ही पेशे से चिकित्सक होने के नाते लोगों के दर्द मिटाने का काम किये। उन्होने कहा कि डाॅ. ब्रजेश मस्त मौला ब्यक्ति थे और अपने पेशे से जीवन भर लोगों की सेवा करते रहे।भाजपा मंडल के नेता संजय राय व पूर्व प्रधान सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि वो एक डाक्टर होने के साथ साथ अध्यात्मिक व्यक्ति भी थे उनके पास बैठकर हम लोगो को काफी कुछ सीखने का मौका मिला। पूर्व प्रधान तेजप्रताप, अरविन्द श्रीवास्तव, एसएन दिवेदी, संजय चाणक्य, राकेश श्रीवास्तव ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कार्यो की सराहना की। स्व. डाॅ. ब्रजेश के जेष्ठ पुत्र पत्रकार संयोग श्रीवास्तव ने उन्हें याद करते हुए भावुक हो उठे। उन्होंने रुंधे गले और डबडबाई आंखों से कहा कि पिता जी जीवनभर दीन-दुखियों की सेवा करते रहे, उन्हीं कार्यों की बदौलत आज भी  उन्हें याद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया हैं। उन्होंने कार्यक्रम में  आये लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जेपी कुशवाहा,  पत्रकार राजेश यादव,  रिषि श्रीवास्तव, यशराज, ओम, सिद्धान्त, दिब्याश, संकल्प, तिनफेडिया चौकी के सिपाही, पशु अस्पताल ब्रजेंद्र श्रीवास्तव, अवध खरवार, अजय कुमार, बेचू गोड सहित तमाम लोग पुण्यतिथि पर शामिल हुए। संवाददाता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button