मऊ: तहसील घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई

संपूर्ण समाधान दिवस में आई कुल 50 शिकायतों में से 05,का तत्काल हुआ निस्तारण, 03 शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर भेजी गई टीम
सतीश कुमार पांडेय
मऊ।जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील घोसी में हुआ। जनसुनवाई के दौरान कुल 50 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 03 शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर टीम भेजी गई। आज प्राप्त कुल शिकायतों में से राजस्व विभाग की 28, पुलिस विभाग की 11 एवं शेष अन्य विभागों से संबंधित थी। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने को कहा। विशेष कर राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त संयुक्त टीम को मौके पर भेज कर शिकायत को निस्तारित करने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर शिकायत का समय बद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए जिससे आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें और पीड़ितों को न्याय दिलाने में लापरवाही ना करें।इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामरन जी, उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




