Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: भाँवरकोल भाजपा प्रथम मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहीद प्रतिमाओं की साफ सफाई कर दी श्रद्धांजलि

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर। भाँवरकोल मंडल प्रथम के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामचंद्र शर्मा लौवाडीह और स्वर्गीय विधायक कृष्णानन्द सहित सप्त शहीदों के स्मारक व प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर पुष्पार्चन से श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट करना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर, जिला मंत्री रविंद्र नाथ राय, मंडल मंत्री सारंग राय, शक्तिकेंद्र संयोजक रविशंकर राय, ग्राम प्रधान रविशंकर राय संजू, अखिलेश सिंह, राकेश रंजन राय, विनय राय, राजेश राय, शिवबदन राय, उपेंद्र राय, हरिबंश ओझा, बद्रीनाथ ओझा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button