वाराणसी:कबीर प्राकट्य महोत्सव का आयोजन 9 जून को,असम के राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

— तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान भजन सत्संग संगोष्ठी,कबीर के जीवन पर दिखाया जाएगा फिल्म
वाराणसी।प्राचीन संत कबीर प्राकट्य स्थली महोत्सव का 9 जून से आयोजन होगा। जिसका उद्घाटन असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य करेंगे। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीर प्रकट महोत्सव का आयोजन प्राचीन संत कबीर प्राकट्य (जन्म ) स्थली में भव्य आयोजन किया जा रहा है। जो की तीन दिन अनेक कार्यक्रम भजन सत्संग संगोष्ठी कबीर जी के जीवन पर आधारित फिल्म भी दिखाया जाएगा । यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा। प्राचीन कबीर प्रकट स्थल के महंतेश्वर महंत गोविंद शास्त्री ने बताया कि प्रथम दी प्रथम दिन के उद्घाटन कार्यक्रम में असम के राज्यपाल पधारेंगे। कार्यक्रम में प्रथम दिवस का कार्यक्रम का उद्घाटन शाम को 7:00 बजे से संगोष्ठी में कबीर अमृत चेतन पत्रिका का विमोचन होगा। कार्यक्रम में कई महामंडलेश्वर पधार रहे हैं। जिसमें प्रथम दिन वाल्मीकि मंदिर दिल्ली के महामंडलेश्वर विवेक नाथ जी महाराज एवं महामंडलेश्वर कृपानंद जी महाराज आदि अनेक विद्वान भाग लेगे।यह तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कबीर अकदमी मगहर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।




