मिर्जापुर: रात से हो रही घनघोर बारिश से बांध का जलस्तर बढ़ा, अहरौरा बांध के छ:फाटक खुले

तारा त्रिपाठी
अहरौरा (मीरजापुर)।रात से हो रही घनघोर बारिश से जहां जन जीवन अस्त-व्यस्त हुआ। वहीं अहरौरा बांध का जल स्तर बढ़ गया और उसके छ:फाटक खोल दिये गये। बांध के फाटक खोले जाने से और बाढ़ आ जाने से उसके जद में आने वाले गांव किसी तरह बाढ़ से निजात पाये ही थे कि पुन:भारी बारिश होने और बांध का जल स्तर बढ़ने व बाढ़ की स्थिति पैदा होने के कारण वे क्षेत्र पानी से घिर गये हैं बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों के सामने समस्या पैदा हो गई है। कहीं रास्तों के बह जाने से आने जाने मे दिक्कत तो कहीं गरे कच्चे मकानों में रहने वालों को परेशान होना पड़ रहा है। कहीं कहीं एक गांव का दूसरे गांव से सम्पर्क टूट गया है। इस भारी बारिश में कच्चे तो कच्चे पक्के मकान भी सिलसिला गये हैं और लिकेज की भेंट चढ़े हुए हैं। सब्जी की खेती करके जीविका चलाने वाले किसान किसी तरह कुछ सब्जियों को बचाने का जुगाड़ बना ही रहे थे कि फिर से हो रही बरसात से उन्हें पुन:मुसीबत में डाल दिया। अहरौरा बांध पर अधिक्षण अभियन्ता सिंचाई और जेई बराबर नजर गड़ाये हुए हैं। उन्हें बांध से छोड़े गये पानी से प्रभावित गांव को भी बचाने की चिन्ता है तो बांध को भी ओवर फ्लो से सुरक्षित करना है। अहरौरा बांध पर इन दिनों किसान यूनियन के तथा राजनीतिक व्यक्ति व जनप्रतिनिधियों का भी जमावट बना हुआ है। किसी भी हालात से निपटने की तैयारी है।




