Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

भदोही:नेशनल लोक अदालत को लेकर हुई बैठक,13 दिसम्बर को की जाएगी आयोजित

जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे ने अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर निस्तारित करने का दिया निर्देश


आफताब अंसारी
भदोही। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे के मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जा रही है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अखिलेश दूबे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु बैठक हुई। बैठक में अमित वर्मा, अपर जिला जज/ विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट, श्रीमति पुष्पा सिंह, अपर जिला जज प्रथम, लोकेश कुमार मिश्रा, अपर जिला जज, पॉक्सो, आनन्द मिश्रा सी० जे०एम० भदोही, श्रीमती तरूणिमा पाण्डेय अपर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही, व समस्त न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button