Slide 1
Slide 1
गाजीपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

गाजीपुर : सांसद डॉ संगीता बलवंत ने पीएम को अपनी पुस्तक मेरा प्यारा हिंदुस्तान की भेंट

बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

गाजीपुर।राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने आज शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर बिहार विधानसभा चुनाव में मिली शानदार और ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी तथा हृदय को स्पर्श करने वाली रही। प्रधानमंत्री के स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से नई ऊर्जा एवं उत्साह प्राप्त हुआ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की कहानी संघर्ष और समर्पण की एक प्रेरणादायक गाथा है। वह एक ऐसे लोकप्रिय नेता हैं जिन्होंने अपने असाधारण नेतृत्व और विराट व्यक्तित्व से भारत को एक नई दिशा प्रदान की है। उनकी नेतृत्व क्षमता दूरदर्शिता और जनसमर्थन ने उन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाया है। देश के प्रधानमंत्री ने जनपद की विकास के साथ साहित्य से जुड़ी बिंदुओं पर चर्चा की। राज्यसभा सांसद ने वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने की सफल चर्चा पर आभार व्यक्त कर प्रधानमंत्री को अपनी स्वरचित पुस्तक मेरा प्यारा हिंदुस्तान भेंट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button