
तारा त्रिपाठी, ब्यूरो चीफ/मीरजापुर। बुधवार को आया भीषण आंधी-तूफान में विo खo जमालपुर के कई गांवों के सैकड़ों गरीबों के आशियाने तास के पत्ते की तरह धराशाई हो गये। इसके साथ पुलिस चौकी शेरवां की बोर्ड भी हवा में उड़ गया। इस तूफान में कहीं बिजली का खम्भा गिरा तो कहीं पेंड़ गिरा। कहीं पेंड़ों के मकान पर तथा टिन शेडिंग पर गिर कर क्षतिग्रस्त होने का समाचार है। शेरवां के लठिया सहिजनी, चौकियां, भाईपुर, भोकरौध, बहादुरपुर, बेलहर, दौलताबाद बिक्सी जफराबाद, सुरहां खङेहरा के कई गरीब परिवार तवाह हो गये। छप्पर-छानी में रखे सामान नष्ट हो गये। कुछ घरों के दीवाल भी गिरकर धराशाई हो गये। रामलखन, अतवारी, पप्पू, रजिन्दर, लवकुश, बाबूलाल, रामबिलास, सावित्री, सीता देवी, रामप्यारे रामआसरे, राजाराम का परिवार अत्यधिक रूप से प्रभावित हुआ है। अन्न दाता मंच के संयोजक चोधरी रमेश सिंह ने शासन से क्षतिग्रस्त क्षेत्र का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।




