Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़:सनातन संस्कृति की संरक्षा के लिए पीढ़ी को धर्म-ग्रन्थों कराये बोध:राजा भइया

धार्मिक आयोजन में पूर्व मंत्री राजा भइया को सम्मानित करते आयोजक संतगण

रविंद्र जायसवाल/ प्रतापगढ़। कुण्डा क्षेत्र के परसीपुर बटउआ में माह भर से श्रीमदभागवत तथा श्रीमददेवीभागवत व श्रीशिवमहापुराण परायण एवं श्रीगायत्री पूजन को लेकर बुधवार की देर शाम भण्डारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया समेत जनप्रतिनिधियों व धर्माचार्यो ने यज्ञ भगवान का विधिविधान से पूजन अर्चन किया। विश्राम दिवस पर हुई धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजा भइया ने कहा कि सनातन संस्कृति की संरक्षा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होनें कहा कि संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए हमें बच्चों को श्रीरामचरितमानस व श्रीमदभागवत गीता धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन के प्रति जागरूक करना होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भइया ने कहा कि विश्वपटल पर भारत की सनातन संस्कृति का जयघोष हो रहा है। उन्होनें कहा कि हमें एकजुटता के साथ अपनी संस्कृति व धार्मिक मूल्यों पर मंडरा रहे खतरों का मुकाबला करने के लिए हर समय तैयार रहना होगा। कार्यक्रम के संयोजक भागवतभूषण आचार्य संतोष जी महराज व अर्न्तराष्ट्रीय कथाव्यास आचार्य देवव्रत जी महराज ने पूर्व मंत्री राजा भइया को अंगवस्त्रम तथा टीका अभिषेक कर सनातन संस्कृति गौरव सम्मान से विभूषित किया।

कार्यक्रम में पधारे स्वामी आनंदआश्रम जी महराज, स्वामी विमलदेव जी महराज, आचार्य रामशंकर शुक्ल, आचार्य रामसमुझ त्रिपाठी ने गायत्री मंत्र के सामूहिक जाप से लोकमंगल की प्रार्थना की। वहीं धार्मिक आयोजन में बाबागंज विधायक विनोद सरोज, विधायक संजय गुप्ता, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, ने भी भारतीय संस्कृति की महत्वता पर विचार रखे। संयोजक आचार्य देवव्रत जी महराज ने संत महात्माओ का सम्मान किया। वही भागवत भूषण आचार्य संतोष जी महराज ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र, लालगंज चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी, युवा समाजसेवी मोनू पाण्डेय, शाश्वत पाण्डेय, पूर्व प्रधानाचार्य रवीन्द्रनाथ शुक्ल, मनीष आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button