देवरिया : स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

मृतकों की फाइल फोटो
असगर अली/ ब्यूरो चीफ, देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र स्थित नूरीगंज बाजार सेकंड कदम आगे सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। उनकी बाइक एक स्कूल बस से आमने सामने टकरा गई थी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु होगई। मृतकों की पहचान अभिषेक यादव (20) पुत्र नथुनी यादव और रफूल्लाह अंसारी पुत्र रज्जुलाह के रूप में हुई है। दोनों भटनी थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के निवासी थे।परिजनों ने बताया कि वे किसी काम से भटनी बाजार जा रहे थे। नूरीगंज बाजार में उनकी बाइक सामने से आ रही एक स्कूल बस से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया बताया कि पुलिस ने इस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। बरडीहा गांव में गम का माहौल है। मृतक अभिषेक छात्र था वही रफुउल्ला मुर्गा का कारोबार करता था।




