Slide 1
Slide 1
क्राइमदेवरिया

देवरिया : बोलेरो से अवैध बीस पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

एक तस्कर गिरफ्तार

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। जनपद के थाना खामपार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो से बीस पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को यह सफलता संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मिली। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने भिंगारी ओवरब्रिज के पास एक सिल्वर रंग की महिंद्रा बोलेरो को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (ऑफिसर च्वाइस ब्रांड) बरामद की। इन पेटियों में कुल 960 पाउच थे, जिनमें प्रत्येक 180 एमएल का है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,15,200 रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि बोलेरो पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। वाहन के अंदर से एक अन्य नंबर प्लेट बीआर 29 K 3041 भी बरामद हुई, जिसे वाहन का वास्तविक नंबर बताया जा रहा है।मौके से पुलिस ने रंजीत कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी पिपरा करौती,थाना उदाकिशुनपुर, जनपद मधेपुरा,बिहार को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग कर शराब तस्करी करने की बात काबुल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button