Slide 1
Slide 1
एजुकेशनदेवरिया

देवरिया : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता अधारित परीक्षा में कम्पोजिट स्कूल भाटपार रानी का जलवा

असगर अली/ब्यूरो चीफ,देवरिया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता अधारित परीक्षा में कम्पोजिट स्कूल भाटपार रानी के सात बच्चों ने उतीर्ण किया है। इसके साथ ही कम्पोजिट स्कूल बेलही मठ के तीन बच्चे मिश्रौली के एक बच्चा जूनियर हाईस्कूल नन्दपुर के एक छात्रा ने भी मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा कर परिवार एवं स्कूल का नाम रौशन किया है । इन बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बीइओ भाटपार रानी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि इसके योजना के तहत प्रत्येक बच्चों को कक्षा 12 तक प्रत्येक माह छात्रवृत्ति के रूप में एक एक हजार रुपया सरकार देगी। अजय कुमार सिंह एआरपी, रशीद अहमद,धर्मेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, विश्वकर्मा और मुकेश मिश्रा ने इन बच्चों के शिक्षकों तथाअभिभावकों के योगदान की प्रशंसा की । एल आईसीडीओ भाटपार रानी के संजय आर्य ने अनिल कुमार को अंग वस्त्र देकर तथा बच्चों को कलम और मिष्ठान वितरण किया और कहा कि अगर परिषदीय विद्यालय के भी जो गरीब तबके के बच्चे उसमें पढ़ते हैं मेहनत करें तो बहुत आगे बढ़ सकते हैं । परीक्षा उतीर्ण करने वालों में मुख्य रूप कम्पोजिट स्कूल भाटपार रानी के विवेक, इशरत अविनाश, अनन्या, मृत्युंजय, आयुष, तेजस्विनी गुप्ता एवं कंपोजिट स्कूल मिश्रौली के रत्नेश चौरसिया ,नंदपुर के नेहा बाँसफोर एवं कंपोजीट स्कूल बेलही मठ के आदित्य कुमार सिंह, निशा मौर्य एवं बिट्टू सम्मिलित है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button