Slide 1
Slide 1
देवरियासड़क दुर्घटना

देवरिया:दो बाईकों के टक्कर में दो युवकों की मौत

Report by Asgar Ali

Devariya news श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में दीपावली पर्व के दिन सोमवार शाम दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में मिश्रौली कुर्मी टोला निवासी बीस वर्षीय राजा गुप्ता और रहीमपुर निवासी पच्चीस वर्षीय अभिषेक यादव ने दम तोड़ दिया।इस घटना की सूचना से दोनों गांवों में मातम छा गया।सूत्रों के अनुसार यह घटना सोमवार शाम लगभग 6 बजे भवानी छापर-प्रतापपुर मार्ग पर श्रीरामपुर थाना और हरेराम चौराहा के बीच दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में राजा गुप्ता, पुत्र अच्छेलाल गुप्ता, अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे।दूसरी तरफ अभिषेक यादव, पुत्र दूधनाथ यादव, अपने चचेरे भाई विवेक यादव, पुत्र हंसनाथ यादव, के साथ दूसरी बाइक से जा रहे थे।अभिषेक बाइक चला रहे थे। बाईकों की टक्कर में अभिषेक यादव और राजा गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विवेक यादव को मामूली चोटें आईं। प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ केंद्र भाटपार रानी ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। देवरिया पहुंचने से पहले रास्ते में ही राजा गुप्ता ने दम तोड़ दिया। वहीं, अभिषेक यादव ने गोरखपुर में इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। जैसे ही मृत्यु की सूचना परिजनों को मिली, दोनों युवकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना से दोनों गांव में दीवाली का पर्व मातम मातम में बदल गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button