Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

सोनभद्र:नगर पंचायत ओबरा में हो रहे अतिक्रमण पर अधिकारी बेबस

पंद्रह दिन बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

Buy Rakesh chandel

सोनभद्र। नगर पंचायत ओबरा नगर में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार द्वारा अतिक्रमण को हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, परन्तु प्रशासनिक शिथिलता के कारण जमीनी स्तर पर कोई परिणाम नजर नहीं आया। नगर के गीता मंदिर, सुभाष चौराहा तक की स्थिति अतिक्रमण के कारण बद से बदतर हो गई है वहीं नगर में एक तरफ तो अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी कर खानापूर्ति की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर अधिकारी कार्रवाई के नाम पर बचाव भी कर रहे हैं। नगरवासियों ने सुविधा शुल्क एवं मिली भगत का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नोटिस 30 सितंबर को जारी किया गया है।जिसमें तीन दिन का समय दिया गया था, अन्यथा की स्थिति में व्यय भार वसूली का प्रावधान भी दर्शाया गया था। जबकि चौदह दिन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। नगर की नालियों पर अतिक्रमण करने और सफाई कार्य में बाधा बनने वाले लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी कर दिया जाता है लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती है।

नगर के वार्ड नंबर पांच चूड़ीगली मोड़ के सामने अंबेडकर चौराहे तक पन्द्रह दिन पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था।गरीब तबके के लोगों की अस्थाई रूप से कब्जा कर तिरपाल लगे दुकानों को हटवाया गया था। सुभाष तिराहे से चूड़ीगली जाने वाले पतली रोड के पीछे नाले पर एक दबंग खनन व्यवसाई द्वारा नाले पर मकान बनाने के साथ बकायदे नाली के ऊपर ढलाई कराकर बड़ा जनरेटर रख दिया गया है।

लगातार हो रही शिकायत पर नगर पंचायत ने राहुल गोयल पुत्र स्व. नंदलाल गोयल निवासी सुभाष तिराहा के सामने इन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है अन्यथा की स्थिति में नगरपालिका अधिनियम में दिए गए प्राविधानों के अंतर्गत जनरेटर हटा दिया जाएगा। साथ ही उस आने वाला व्यय भार भी वसूल किया जाएगा। बता दें कि 21 जुलाई को  दबंगों द्वारा बड़े नाले पर पक्का निर्माण कर किये गये अतिक्रमण को हटवाने के लिएं नपं के ईओ को ज्ञापन भी सौंपा था। अब देखना ये होगा कि दबंग रसूखदार नोटिस के बाद स्वयं अतिक्रमण हटाते हैं या नहीं। जबकि नगर पंचायत कमजोर लोगों के कब्जे को हटा दिया गया है।

अतिक्रमण की सूचना पर नोटिस जारी …
अपर जिलाधिकारी बागीश शुक्ल ने कहा कि नगर पंचायत ओबरा में अतिक्रमण की सूचना मिली है, नोटिस जारी किया गया है, जल्द ही रिमाइंडर नोटिस जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button