
संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर/जंगीपुर।आत्मनिर्भर भारत अभियान के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम कार्यशाला बैठक जंगीपुर में लाल गुप्ता के विद्यालय पर संपन्न हुई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं० दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करने के पश्चात किया। वंदेमातरम गान के बाद कार्यशाला की शुरुआत हुई ।इस कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक अवधेश राजभर ने बताया कि विधानसभा की रन फॉर यूनिटी पदयात्रा की शुरुआत बिरनो सरदरपुर बोध्द इंटर कॉलेज से चलकर आत्मप्रकाश महाविद्यालय जंगीपुर पर विश्राम व जलपान के पश्चात आगे चलकर कर जंगीपुर बाजार माली के बाग में समापन हुआ। मुख्य अतिथि पारसनाथ राय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब अंग्रेजों ने 30 प्रतिशत कर जनता पर बढ़ा दिया। तो उस समय सभी किसान सरदार वल्लभ भाई पटेल के पास गए और पटेल ने एक बहुत बड़ा आंदोलन किया। आंदोलन में महात्मा गांधी भी शामिल हुए। तब जाकर अंग्रेजों ने अपना फैसला वापस लिया।

तभी से उनको सरदार की उपाधि मिली। आजादी के बाद भी देश में 565 रियासते थी सरदार पटेल ने सभी रियासतों के राजाओं से मिलकर उन्हें समझाकर 562 रियासतों का विलय कराया और बची दो रियासते अपने राजनीतिक कुशलता से विलय कराया। ऐसे कई राष्ट्रहित में कार्य किए जो आज भी अनुकरणीय है। ऐसे महापुरुष की 150 वीं जयंती पर आप सभी लोग एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाएं। जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिले।कार्यक्रम में जिला मंत्री राकेश यादव,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम नरेश कुशवाहा व कुंवर रमेश सिंह पप्पू, वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्रा, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक प्रमोद राय, आई.टी.संयोजक अमित तिवारी, कौशल्या यादव, मंडल अध्यक्ष श्रवण राम, संतोष प्रजापति, सुनील कुशवाहा, शिवमुनि चौहान, प्रियांशु सिंह और सभी महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक व सभी मंडलों के मोर्चों के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया और कुशल संचालन राकेश यादव ने किया।




