Slide 1
Slide 1
राजनीतिवाराणसी

वाराणसी : पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाला भव्य जुलूस

अजित पांडेय/वाराणसी ।  पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में वाराणसी स्थित प्रधानमंत्री के सांसद कार्यालय से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस कार्यालय से प्रारंभ होकर गुरुधाम चौराहे तक पहुँचा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली।जुलूस के दौरान कार्यकर्ता “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”,भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों के साथ पूरे जोश और उत्साह में नजर आए। हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरे मार्ग में उत्सव जैसा वातावरण बन गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर जश्न को और भी खास बना दिया गया। जुलूस के दौरान मार्ग में स्थानीय लोगों ने भी इस उत्सव में सहभागिता दिखाई और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का समन्वय देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री के नेतृत्व, संगठन की रणनीति और जनता के विश्वास का परिणाम बताते हुए कहा कि यह विजय देश में विकास और सुशासन की नीतियों पर जनता की मुहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button