Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी में रसोई गैस की नई क्रांति

तेजी से बढ़ रहा पीएनजी नेटवर्क, हर दिन 130 घर हो रहे अपग्रेड : मंडलायुक्त एस.राज. लिंगम 

अजित पाण्डेय /वाराणसी। धार्मिक नगरी वाराणसी अब आधुनिक सुविधाओं की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। रसोई गैस के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है जहां पारंपरिक एलपीजी सिलेंडर की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का विस्तार जोर-शोर से किया जा रहा है। गेल इंडिया की पहल और प्रशासन के सहयोग से शहर के हजारों घरों में अब तक पीएनजी कनेक्शन पहुंच चुका है। करीब 69,000 से अधिक घरों में नियमित गैस सप्लाई शुरू हो चुकी है जबकि 1.23 लाख से ज्यादा घरों तक पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा चुका है। यही नहीं प्रतिदिन लगभग 130 घरों को एलपीजी से पीएनजी में बदला जा रहा है जिससे लोगों को राहत और सुविधा दोनों मिल रही हैं।डीएलडब्ल्यू,बीएचयू,सुंदरपुर,चितईपुर,पांडेपुर,शिवपुर और सारनाथ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में यह सुविधा तेजी से पहुंच रही है। जहां अभी काम जारी है वहां विशेष कैंप लगाकर लोगों को ऑन-द-spot कनेक्शन देने की योजना भी बनाई गई है।पीएनजी न सिर्फ सुरक्षित है,बल्कि यह सस्ती और लगातार मिलने वाली गैस सुविधा भी प्रदान करती है। सिलेंडर खत्म होने की चिंता अब बीते दिनों की बात हो जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जहां नेटवर्क पूरी तरह तैयार हो जाए,वहां एलपीजी को पूरी तरह समाप्त कर पीएनजी को अनिवार्य बनाया जाए। कुल मिलाकर,वाराणसी अब स्मार्ट और सुविधाजनक जीवनशैली की ओर बढ़ रहा है,जहां हर घर तक सुरक्षित,किफायती और निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button