Slide 1
Slide 1
धर्मवाराणसी

वाराणसी:स्वामी नारायण मंदिर में गुरु के चरणों में भक्तों ने अपना शीश नवाया

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मछोदरी स्थित श्री स्वामी नारायण मंदिर मे सेवक भावेश भगत , सेवक दिनेश पाटीदार, सेवक सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, सेविका भावना भगत, सेविका जागृति पाटीदार, सेवक बासु भगत सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मछोदरी स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर के महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास जी का पुष्प टीका व माल्यार्पण कर गुरुजी के श्रद्धा में अपना शीश नवाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही दूरदराज से काफी संख्या में आए भक्तों ने स्वामी जी के प्रति अपना आस्था प्रकट करते हुए उनका माल्यार्पण व चरण छू कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास जी की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में नवीन पुजारी ने श्री स्वामीनारायण भगवान जी का पूजा अर्चन के साथ आरती किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button