गाजीपुर
Ghazipur News : छठ पर्व पर RSS के स्वयंसेवकों ने दी सेवा भाव का संदेश

गाजीपुर।डाला छठ पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दयानंद बस्ती के स्वयंसेवकों ने रामघाट और चीतनाथघाट पर सेवाभाव का संदेश दिया। छठ घाट पर स्वयंसेवक सक्रिय रहे। ताकि छठ व्रतधारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। छठ व्रतधारियों के लिए गाय का दूध, अगरबत्ती, गंगाजल, चने का वितरण किया गया।श्रद्धालुओं ने इस सेवा भाव का लाभ उठाया और संघ के स्वयंसेवकों की इस कार्य की सराहना की।इस कार्य में प्रमुख रूप जिला प्रचारक प्रभात, बृज किशोर,सुधीर, हृदयप्रकाश, ओमकार , विक्रम, आयुष्मान, वरुण, अभय, संजय, गिरिराज आदि रहे।




