Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: बाढ़ के पानी से रामपुर सम्पर्क मार्ग डूबा,ग्रामीण बेहाल, प्रशासन से सहयोग की अपील

त्रिलोकी नाथ राय,गाजीपुर। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत साधो उर्फ़ रामपुर गांव का मुख्य सम्पर्क बाढ़ के पानी से डूब गया है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए रामपुर ग्रामवासियों के लिए मात्र एक सम्पर्क मार्ग जिस पर कमर भर पानी आ गया है। पानी अभी निरंतर बढ़ाव पर है। पानी में पैदल जान जोखिम में डालकर रेवतीपुर गाजीपुर जाने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई नाव उपलब्ध नही कराई गई।भयंकर बाढ़ की चपेट में प्रशासन से सहयोग की आस लगाए हुए ग्रामीणों में कौशल राय,मृत्युंजय राय नागा, ओंमकार दूबे,बैजनाथ राय,अशोक दूबे, नागा राय (पहलवान) , राजेन्द्र प्रसाद राय, भीम सिंह यादव, परमानन्द दूबे आदि ने बताया कि पानी बढ़ने से ग्रामवासियों पर संकट गहराता जा रहा है। पशुओं को चारा, चोकर,आम नागरिकों की खान पान सामग्री, दवा इत्यादि सभी जरूरी वस्तुओं की गाँव मे भारी अकाल पढ़ने की संभावना है। आम जन जीवन बहुत अस्त ब्यस्त हो गया। नाव के न होने से लोग बाढ़ के पानी में पैदल चलकर  जाने को मजबूर हैं। प्रशासन से नागरिकों ने त्वरित सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button