Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : काव्य गोष्ठी मे कवियों ने श्रोताओं में देशभक्ति का भाव जगाया

गाजीपुर। संत गाडगे साहित्य मंच ने ग्राम सभा माँटा में रामाश्रय राजभर के आवास पर मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया | जिसकी अध्यक्षता जनपद के वरिष्ठ कवि व गीतकार यशवन्त सिंह ने किया। ग्राम प्रधान रामकृत राजभर तथा सेवा निवृत प्रधानाध्यापक महेश मास्टर इस मौके पर उपस्थित रहे | कवियों में अभय कन्नौजिया ने अपनी शायरी एवं कविता से श्रोताओं में देश भक्ति का भाव भर दिया। रोहित गुप्ता ने अपने भोजपुरी गीतों से श्रोताओं को खूब आनन्दित किया। प्रसिद्ध गायक ऐनुद्दीन निगम ने अपनी मधुर आवाज से समस्त श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। डॉ दिनेश ने अपने गीत- गजलों से श्रोताओं को हर्षित करते हुए खूब तालियां बटोरी | इस काव्य गोष्ठी का संचालन करते कवि सुनील गाजीपुरी ने अपनी तमाम गीत गजलों को सुनाया। गोष्ठी में क्षेत्र सम्मानित पत्रकार रविदेव गिरि, डा बसन्त, सर्वेश कुशवाहा, अशोक गुप्ता, वीरेन्द्र, सूर्य प्रकाश, सत्यप्रकाश, शुभनरायन आदि अन्य क्षेत्रवासी, ग्रामवासी उपस्थित रहे | सभी आगन्तुकों कवियों को डॉ दिनेश ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। काव्य गोष्ठी में अनूप वर्मा, प्रबंधक पुर्षोत्तम सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button