Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया:रौनियार समाज के पुरोधा महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य का शौर्य दिवस मना

असगर अली
देवरिया। भाटपार रानी उपनगर के निर्मल मैरज हॉल में रौनियार समाज के पुरोधा महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य जी का शौर्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता रौनियार समाज के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता व संचालन महामंत्री संजय कुमार गुप्ता ने किया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटपार रानी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता रौनियार रहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  जितेंद्र कुमार गुप्त उर्फ जीतू जयप्रकाश गुप्त डॉक्टर कन्हैया लाल गुप्ता कृष्ण जी रौनियार रहे l कार्यक्रम की शुरुआत रौनियार समाज के कुलभूषण अंतिम हिंदू सम्राट महाराजा हेमचंद विक्रमादित्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन अर्चन के बाद किया गया, उसके बाद बच्चों का सांस्कृतिक प्रोग्राम और विविध सांस्कृतिक का कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रेमलता रौनियार नगर पंचायत अध्यक्ष भाटपार रानी ने कहा कि अंतिम हिंदू सम्राट महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य रौनियार समाज के कुलभूषण एक साधारण व्यावसायिक परिवार में जन्म लिए और अपनी शौर्य और वीरता के दम पर भारत के अंतिम हिंदू सम्राट बनने का गौरव हासिल किया जो कि हम सबके लिए प्रेरणा है,  सभाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने कहा कि समाज की एकरूपता अखंडता को संयो कर रखने के लिए संगठन की बहुत बड़ी भूमिका होती है और जब संगठन मजबूत होगा तो निश्चित ही समाज का सम्मान बढ़ेगा कार्यक्रम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पत्रकार पवन कुमार गुप्त अध्यापक संतोष कुमार गुप्त डॉक्टर कन्हैयालाल गुप्त कृष्ण जी रौनियार सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया इस मौके पर राजेश कुमार  गुप्त  सभासद मनोज कुमार गुप्ता जितेंद्र कुमार गुप्त राजेश कुमार आरके हैंडलूम डॉ प्रमोद बरनवाल सतीश जी बरनवाल अनिल कुमार मद्धेशिया सतीश मद्धेशिया विवेक बरनवाल रमेश गुप्ता अरविंद गुप्ता सुभाष जी गुप्ता शैलेश गुप्ता प्रदीप जी रौनियार भोला रौनियार अरुण कुमार गुप्ता सोनू गुप्ता मारकंडे गुप्ता मुन्नालाल गुप्ता सुनील कुमार गुप्ता शारदा गुप्ता चंदन कुमार गुप्ता सोमनाथ गुप्ता नकुल गुप्ता राजीव गुप्ता गणेश गुप्ता राज गुप्ता सागर गुप्ता मनीष गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में स्वजातीय बंधु व महिलाएं उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button