Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया:वैदिक मंत्रों के साथ डोंगा में गन्ना डाल कर पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ

असगर अली
देवरिया। जनपद की एकमात्र चीनी मिल बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड, प्रतापपुर की पेराई सत्र 2025/2026 का शुभारम्भ वैदिक मंत्रों के विच सम्पन्न हुआ।पेराई सत्र प्रारंभ होने से 24 घंटे पहले से मां हदहदवा भवानी मंदिर में सतत् चंडी महायज्ञ का आयोजन कर मां का आशीर्वाद लिया गया।साथ ही रामायण पाठ भी किया गया ।पुरोहित मयंकेश पति त्रिपाठी एवं अनिल कुमार तिवारी के द्वारा यज्ञमान यूनिट हेड सुखवंत सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी जगदीप कौर के उपस्थिति में पूजा पाठ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विशिष्ट अतिथि नीरज शाही पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री,वरिष्ठ भाजपा नेता धनंजय सिंह बघेल केन यूनियन प्रतिनिधि प्रतापपुर, विंदा सिंह, थानाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार, मिश्रौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह,के करकमलों द्वारा डोंगे में गन्ना डालकर उद्घाटन किया गया।इस मौके पर गन्ना महाप्रबंधक रामकुमार शर्मा,एच आर अश्वनी कुमार, प्रोडक्शन हेड शरद मिश्र ,आई टी हेड अमित श्रीवास्तव,एच आर सिंह, वी के द्विवेदी,रंजन ओझा,दिनेश सिंह उपस्थित रहे ।यूनिट हेड सुखवंत सिंह ने बताया कि पिछले साल 19 लाख प्लस कुंतल गन्ना का पेराई हुआ था इस वर्ष 21लाख पल्स का लक्ष्य रहेगा। इस मौके पर किसान मदन सिंह,प्रतीक सिंह, बालिस्टर सिंह, गोविन्द पाण्डेय, जयप्रकाश पाण्डेय,सुग्रीव यादव, मदन यादव,धनंजय यादव,राहुल यादव,अनिल सिंह तोमर, काo जयप्रकाश यादव,गिरधारी सिंह,भानचंद्र यादव,रविश पाठक सहित सैकड़ों गणमान्य किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button