तिरंगा यात्रा के दौरान काशी की सड़कों पर नजर आया देशभक्ति का उमंग

हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे युवा
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्ष का उत्साह भोले की नगरी काशी में सड़क पर तिरंगा यात्रा के रूप में देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर और देशभक्ति के तराने के साथ हजारों की संख्या में युवा सड़क पर बढ़ते हुए नजर आए। ढोल नगाड़ा, बैंड बाजा और साउंड सिस्टम के साथ शहर के काशी स्टेशन से पैदल के अलावा मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवा प्रहलाद घाट, मच्छोदरी, विशेश्वरगंज, मैदागिन, रामकटोरा होते हुए लहुरावीर आजाद पार्क पहुंचे। समाजसेवी व अधिवक्ता शुभम जायसवाल ने कहा कि जहां युवाओं ने आजाद पार्क में स्थित क्रांतिकारी देश के लिए बलिदान देने वाले चंद्रशेखर आजाद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके तिरंगा यात्रा संपन्न किया। इस दौरान आयोजक समाजसेवी वकील शुभम जायसवाल ने बताया कि आज के दिन ही हमें आजादी मिली थी। इसलिए युवाओं को आजादी के जश्न में बढ़-चढकर हिस्सा लेना चाहिए।




