
अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 22 लाख रु0 के कुल 1 कुंतल 880 ग्राम नाजायज गांजा बरामद
आफताब अंसारी
भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चौरी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जनपद के रास्ते अवैध गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से कुल 01 कुन्तल 880 ग्राम नाजायज गांजा (कीमती लगभग 22 लाख रुपए) व गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक अदद Kia Carens कार तथा 04 अदद फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी के पूर्णतया रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गए निर्देशों के क्रम में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चौरी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मिर्जामुराद से भदोही मार्ग पर अठगोड़वा पुलिया के पास थाना चौरी के रास्ते अवैध गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के अभियुक्तगण रसान्त पटेल पुत्र जयप्रकाश पटेल नि0 अमवा कला भवानीपुर मजरा थाना चौरी उम्र 29 वर्ष, अनुराग पटेल पुत्र राजाराम पटेल निवासी पचपटिया थाना चौरी उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 कुन्तल 880 ग्राम नाजायज गांजा कीमती लगभग 22 लाख रुपए बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 -202 /2025 धारा 318(4)/319(2) बी.एन.एस. व 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया गया।




