वाराणसी:मिशन शक्ति-जिया श्रीवास्तव बनी एक दिन की नगर आयुक्त

जनसुनवाई में पॉच फरियादियों की सुनी शिकायतें सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आज सम्भव जनसुनवाई में एक दिन की नगर आयुक्त बनी, कक्षा 12 की छात्रा, जिया श्रीवास्तव ने की। जिया श्रीवास्तव को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। अपने बगल में नगर आयुक्त के कुर्सी पर बिठाया गया। जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों की कुल 5 शिकायतें जिया श्रीवास्तव के द्वारा सुनी गई तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु अग्रसारित किया गया। पहले शिकायतकर्ता सिगरा क्षेत्र के निवासी बाबू लाल ने दाखिल खारिज से सम्बन्धित शिकायत की, सारनाथ के कमलेश विन्द ने नामान्तरण के सम्बन्ध में शिकायत प्रस्तुत की, गोदौलिया के आरती केशरी ने नामान्तरण के सम्बन्ध में शिकायत की, तेलियाबाग के मनोज कुमार पाल के द्वारा जन्म मृत्यु से सम्बन्धित शिकायत की तथा महेशपुर के हरिमंगल सिंह के द्वारा सीवर से सम्बन्धित शिकायत की। जिया श्रीवास्तव के द्वारा सभी शिकायतों को ध्यान से पढ़ने के बाद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एक दिन की नगर आयुक्त बनी जिया श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि एक दिन की नगर आयुक्त बनकर शिकायतों को सुनने का मौका मिला, उन्होने बताया कि पुरूष प्रधान देश में महिलाओं को आगे बढ़कर बड़ी जिम्मेदारियों को निभाना होगा। जिया ने बताया कि वे सनबीम स्कूल, भगवानपुर में विज्ञान विषय में कक्षा 12 में अध्यनरत हैं, हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण उनके पिता कौशल कुमार श्रीवास्तव अध्यापक हैं तथा उनका एक छोटा भाई है जो पढ़ाई कर रहा है तथा माता जी गृहणी हैं। जिया के द्वारा बताया गया कि आगे उनका लक्ष्य भारतीय सेना में नेवी की सेवा करनी है।




