Slide 1
Slide 1
वाराणसीस्वास्थ्य

वाराणसी:एक दिन में चार मरीजों का हुआ नि:शुल्क सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण

दो लोगो में किया गया ट्रिपल प्रोसिजर

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। क्षत्रिय नेत्र संस्थान बी.एच.यू. के विभागाध्यक्ष एवम बी.एच.यू.आई बैंक के चेयरमैन प्रोफेसर आर.पी.मौर्य ने बताया की क्षत्रिय नेत्र संस्थान में एक दिन में चार मरीजों का हुआ नि:शुल्क कॉर्निया प्रत्यारोपण।ग्राम किशोरा, लालगंज, आजमगढ़ के रमाकांत और कृष्णपुरी कॉलोनी, मंडुआडीह वाराणसी के जगदीश सोनकर जीनकी आंख में फुल्ली के साथ-साथ मोतियाबिन्द भी था। उनकी ट्रिपल प्रोसिजर (क्षतिग्रस्त कॉर्निया को निकालने साथ-साथ मोतियाबिंद का ऑपरेशन करके लेंस प्रत्यारोपण तथा कॉर्निया प्रत्यारोपण करना ) सर्जरी किया गया।
दानगंज चोलापुर वाराणसी की शकुन्तला को भी कॉर्निया प्रत्यारोपित किया गया जिसकी आँख में चोट के कारण कॉर्नियल अल्सर हो गया था तथा आँख फूटकर बैठने वाली थी। प्रोफ़ेसर आर. पी. मौर्या ने बताया कि शकुन्तला की आँख अब बैठेगी नहीं बल्कि थोड़ा दिखेगा। इस विधि को “थेरेप्यूटिक केराटोप्लास्टी ” (घाव वाली क्षतिग्रस्त कॉर्निया को हटाकर उसकी जगह स्वस्थ दाता कॉर्निया को लगाना) कहते हैं। बलिया की एक अन्य महिला को भी कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया गया।चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक तथा सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक ने नेत्र प्रत्यारोपण करने वाली टीम (प्रो.वी.पी.सिंह, प्रो. आर.पी. मौर्य, डॉ. प्रियंका और डॉ. वैष्णवी) को बधाई दिया तथा नेत्रदाता परिवार को नेत्रदान जैसे नेक व पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button