Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

मिशन शक्ति जिन्दाबाद के नारे से गूंजी काशी

पुलिस के साथ महिलाओ की टीम उतरी सड़क पर, मिशन शक्ति मार्च में महिलाओ की दिखी ताकत

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सम्पूर्ण सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति योजना शुरू की है। इस योजना को आम महिलाओं तक पहुंचाने के लिए वाराणसी पुलिस ने विशाल भारत संस्थान के साथ मिलकर बड़ी पहल की। विश्व बेटी दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति हर महिला की शान कार्यक्रम विशाल भारत संस्थान एवं वाराणसी पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में लमही के सुभाष भवन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट नितिन तनेजा ने सुभाष मन्दिर में नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपोज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विश्व बेटी दिवस के अवसर सैकड़ों महिलाओं ने सुभाष भवन से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार तक मिशन शक्ति मार्च निकाला।महिलाओ ने नारा लगाया मिशन शक्ति जिन्दाबाद,भारत माता की जय, माता जानकी की जय।मार्च के बाद मिशन शक्ति से जुड़ी महिला पुलिस कर्मियों को सहायक पुलिस आयुक्त नितिन तनेजा एवं विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन तनेजा ने कहा कि बेटियों और माताओं को सुरक्षित माहौल देना हमारी जिम्मेदारी है। कोई भी सामाजिक अपराध बिना समाज के सहयोग के खत्म नहीं किया जा सकता। पुलिस और विशाल भारत संस्थान के सहयोग से महिलाओं के लिए कचहरी लगाई जाएगी। लालपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने महिलाओं को निःशुल्क हेल्पलाइन नम्बर से अवगत कराया। महिला अपराध होने पर 1090 पर काल करें। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को घर में और बेटियो को स्कूल जाने आने में पूरी सुरक्षा दी जाएगी और विशाल भारत संस्थान के साथ मिलकर महिलाओं की समस्याओं का सामाजिक हल निकाला जाएगा।विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि हर मुहल्ले में दो चार मनबढ़ लड़के रहते हैं, जो बेटियों को छेड़ते हैं और उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। ऐसे लोगों की केस हिस्ट्री तैयार कर थाने को दी जाएगी। संचालन डॉ० अर्चना भारतवंशी ने किया एवं धन्यवाद मिशन शक्ति की लालपुर थाने की प्रभारी मानवीय शुक्ला ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button