वाराणसी
रुद्रा बुद्ध एनक्लेव वार्षिक चुनाव में कल्पना तिवारी पुनः अध्यक्ष, लीला देवी सचिव निर्विरोध बनी

वाराणसी। सोसाइटी रुद्रा बुद्धा एनक्लेव के प्रबंध समिति वर्ष 2025-26 का चुनाव निर्विरोध सकुशल चुनाव अधिकारी सर्वश्री राम निवास यादव,धनंजय उपाध्याय, उज्जवल मिश्रा, के देखरेख में संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष कल्पना तिवारी, उपाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह,सचिव, लाली देवी, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार,कार्य समिति सदस्य यशवंत पाल सिंह, रितेश गुप्ता, गोपाल शंकर राय, प्रियंका रघुवंशी, रेवा दबे, साधना पाण्डेय का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।चुनाव अधिकारी के चुनाव परिणाम की घोषणा करते ही सोसाइटी के उपस्थित जनों ने माला पहनाकर कर स्वागत कर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। ज्ञातव्य हो कि कल्पना तिवारी दूसरी बार अध्यक्ष बनी है। उपरोक्त जानकारी सोसाइटी मैनेजर आशीर्वाद सिंह ने दी है।
रिपोर्ट – सुशील मिश्रा




