वाराणसी- न्याय व जनकल्याण के प्रति समर्पित थी अहिल्याबाई होल्कर: अरुण पाठक

महारानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान 21 से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष पर रविवार को गुलाब बाग, सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र व प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित अभियान की महानगर स्तरीय तैयारी पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता के रूप में महानगर व जिला प्रभारी एमएलसी अरूण पाठक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन, सामाजिक कार्यों और भारतीय संस्कृति में योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में उन सभी महापुरुषों के बातों को दबाने की कोशिश की जिन्होंने सनातन धर्म या हिंदू धर्म को जोड़ने का कार्य किया या ऐसे लोग जो लोग सनातन धर्म के हिसाब से राज्य चलाने का प्रयास कर रहे थे। वहीं भूमि विवादों को समाप्त करने को लेकर खसरा व्यवस्था को चलाया गया। उनके द्वारा धर्म रक्षा को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर, बैजनाथ धाम, कालेश्वर महादेव मंदिर सहित देश भर में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया। लोकमाता द्वारा तत्कालीन सामाजिक कुरीतियों सती प्रथा का खुलकर विरोध किया गया। इन विचारों को आधार बनाकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार देश को आगे बढ़ाने को लेकर लोक कल्याण के कार्य किया जा रहे हैं।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने कहा कि देश में आज नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सहभागी बनाए जा रहा है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक जगदीश त्रिपाठी को बनाया गया है। 19 व 20 मई को होने वाली महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ तथा भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध, रंगोली तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का संयोजक महिला मोर्चा महामंत्री प्रज्ञा पांडेय तथा उपाध्यक्ष आत्मा विशेश्वर को बनाया गया है। 21 व 22 मई को होने वाले जिला संगोष्ठी के लिए महिला मोर्चा महामंत्री प्रज्ञा पांडेय, कार्यालय मंत्री नेहा कक्कड़ तथा भाजपा महामंत्री अशोक पटेल को संयोजक बनाया गया। 23 व 24 मई को घाट सज्जा एवं नदी आरती के लिए उपाध्यक्ष साधना वेदांती, डॉक्टर गीता शास्त्री, मंत्री दिलीप साहनी तथा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मंजू सिंह को दायित्व सौंपा गया। 24 में को आयोजित किए जाने वाले प्रदर्शनी के लिए महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम पटेल तथा महानगर उपाध्यक्ष अशोक जाटव को जिम्मेदारी दी गई। 25 व 26 मई को विधानसभा सम्मेलन हेतु कैंट में अभिषेक मिश्रा, दक्षिणी में आलोक श्रीवास्तव तथा उत्तरी में अरविंद सिंह व मधुकर चित्रांश को दायित्व सौंपा गया। 29 व 30 मई को नगर निगम स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन हेतु महापौर अशोक तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ रचना अग्रवाल तथा उपसभापति नगर निगम नरसिंह दास को दायित्व सौंपा गया। 31 मई को एनजीओ के माध्यम से पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी श्रद्धांजलि समारोह हेतु महानगर महामंत्री नवीन कपूर तथा उपाध्यक्ष डॉ गीता शास्त्री को दायित्व सौंपा गया। कार्यशाला का संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा महामंत्री साधना पांडेय ने दिया।




