Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशभदोही

भदोही: स्वच्छता ही सेवा है अभियान में नगर पालिका ने 4 किलो पॉलिथीन किया जब्त

अभियान में दुकानदारों से वसूला गया 7650  रुपया जुर्माना

स्टेशन रोड और रेवड़ापरसपुर के दुकानदारों में मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट ….

भदोही। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को भी शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा है के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन को लेकर अभियान चलाया गया। इस अभियान में 4 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त किया गया। जबकि 7650 रुपए जुर्माना की वसूली की गई।
इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह के नेतृत्व में परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर के स्टेशन रोड और चौरी रोड रेवड़ापरसपुर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन के संबंध में अभियान चलाकर वहां के दुकानों पर छापेमारी की। नगर पालिका परिषद के इस अभियान के चलते उन स्थानों पर हड़कंप मचा रहा। जानकारी होने के बाद दुकानदार पॉलिथीन को अपनी दुकानों से हटा बढ़ा दिए। इस अवसर पर टीम ने नगर के दो दर्जन से भी अधिक दुकानों पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को 4 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन वहां पर स्थित कुछ दुकानों पर छापेमारी के दौरान मिला। ऐसे सभी पॉलिथीन को नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही ऐसे दुकानदारों से टीम ने 7650 रुपया जुर्माना के रूप में वसूली की। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के कर अधीक्षक अशोक कुमार मिथलेश, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार, राजस्व के प्रदीप, विष्णु साहू, साहबे आलम, जितेंद, वारिस अली, तौसीफ बेग, वारिस खां, साजिद खां आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button