Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेश

सांसद डिम्पल यादव ने शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद,सनातन के अपमान पर जताई कड़ी आपत्ति

कन्नौज में प्रशासन द्वारा रात्रि विश्राम रद्द करवाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मांगी क्षमा। सांसद  डिम्पल यादव ने सूर्या पैलेस में आयोजित धर्मसभा में उपस्थित होकर परमाराध्य शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया। उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सांसद ने हालिया घटनाक्रमों पर कड़ा प्रहार करते हुए सनातन धर्म और साधु-संतों के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद डिम्पल यादव ने कड़े शब्दों में कहा: शंकराचार्य  का अपमान पूरे सनातन धर्म का अपमान है। जिसे पूरा देश देख रहा है। जिस तरीके से शंकराचार्य जी का अपमान हुआ है, यह प्रकृति उनके हर अपमान का बदला लेगी। हम सभी सनातनी पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ शंकराचार्य जी के साथ खड़े हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कन्नौज में प्रशासन द्वारा आयोजक को डरा-धमकाकर शंकराचार्य जी के रात्रि विश्राम का स्थान रद्द करवाने की घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस विषय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव की ओर से भी क्षमा याचना की। रास्ते में अखिलेश का फोन आया था। उनका स्पष्ट कहना था कि कन्नौज हमारा संसदीय क्षेत्र है और वहां प्रशासन द्वारा शंकराचार्य जी का जो अपमान किया गया है, उसके लिए हम हृदय से क्षमा मांगते हैं। यदि हमें समय रहते इस बात का पता चल जाता, तो हम किसी भी हालत में ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होने देते। समाजवादी पार्टी और शीर्ष नेतृत्व ने हमेशा संतों और सनातन परंपरा का सम्मान किया है और भविष्य में भी संतों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए संकल्पित है। यह समाचार मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button