
राजेश महाजन/बलिया।विद्या भारती द्वारा आयोजित ज्ञान विज्ञान मेला का आयोजन नागा जी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में किया गया। जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगदीशपुर बलिया के भैया बहनों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा।वैदिक गणित प्रश्न मंच में किशोर और वर्ग में अक्षत श्रीवास्तव,अभिनव मिश्रा सूर्यकांत उपाध्याय प्रथम स्थान,संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच किशोर वर्ग में साक्षी श्रीवास्तव,सुहानी कुमारी, राधिका शर्मा,प्रथम स्थान संस्कृति ज्ञान पत्रवाचन,बाल वर्ग में वैभवी लक्ष्मी सहाय, प्रथम स्थान रहा।यह भैया बहन अब प्रांत स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




