
प्राची राय
वाराणसी।योगी सरकार नए साल में प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मिशन रोज़गार के तहत वाराणसी में “काशी सांसद रोज़गार महाकुंभ-2025” का आयोजन 9 और 10 दिसम्बर 2026 को करौंदी स्थित गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज परिसर में किया जाएगा। यह दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर पूर्वांचल के हजारों युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि इस विशाल रोजगार मेले में देश और विदेश की लगभग 300 राष्ट्रीय एवंबहुराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा 20,000 से अधिक युवाओं को मौके पर नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 3.60 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का पैकेज मिल सकता है।
दो दिवसीय इस काशी सांसद रोजगार महाकुंभ में निर्माण, बैंकिंग, टेक्सटाइल, सुरक्षा, सेल्स-मार्केटिंग, होटल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, आईटी-सॉफ्टवेयर और शिक्षा सहित कई प्रमुख क्षेत्रों की कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से—एलएंड टी,इफ्को,एक्सिस बैंक ,वर्धमान टेक्सटाइल,स्विगी लिमिटेड ,ज्ब्लिंकिट, क्वेस कॉर्प , एमआरएफ चेन्नई,एसआईएस इंडिया लिमिटेड,श्रीराम पिस्टन एंड रिंग,एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, होटल ताज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा ,टीवीएसउत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
ओरबेल इलेक्ट्रॉनिक्स, आरके सोलरयूपी राज्य परिवहन निगम (संविदा चालक भर्ती)डिक्सन इंटरनेशनल नोएडा
इसके अतिरिक्त रियल एस्टेट, फुटवियर, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, आईटी, एजुकेशन सहित कई सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी।क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की बेहतर औद्योगिक नीति, मजबूत कानून-व्यवस्था, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ी कंपनियों को वाराणसी में निवेश और भर्ती के लिए प्रेरित कर रहा हैअधिकारीयों ने विश्वास जताया कि यह रोजगार महाकुंभ पूर्वांचल के बेरोज़गार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा और हजारों परिवारों के लिए नए भविष्य की शुरुआत बनेगा।




