Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:नो हेलमेट,नो फ्यूल अभियान में 51 चालकों का हुआ चालान

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान के तहत आजमगढ़ में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले कुल 51 चालकों के चालान किए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए पेट्रोल पम्पों पर विशेष चेकिंग की गई।सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने आजमगढ़–वाराणसी मार्ग तथा आजमगढ़–मऊ मार्ग पर स्थित 8 पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल पम्प कर्मियों व आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया।
पेट्रोल पम्प कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट पहने किसी भी व्यक्ति को फ्यूल न दिया जाये। साथ ही आमजन से अपील की गई कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।
अभियान के दौरान कुल 51 दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button