Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस ने की धुनाई

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव में एक सप्ताह से खंभा टूटने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित थी और जिसके कारण पूरे गांव में अंधेरा छाया था और वही ग्रामीणों ने आज अपने गांव में टूटे हुए खंभे के पास खड़ा होकर प्रदर्शन किया। बताया कि दत्तात्रेय सबस्टेशन के जेई दस हजार रुपए खंभा लगाने के लिए मांग रहे थे। पैसा नहीं देने के कारण हफ्तों से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग सौ घर हैं। सभी लोग कुम्हार जाति से हैं और इस समय मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजक्ट वन डिस्ट्रिक वन प्रोजक्ट के तहत दीपक बनाने का काम करते हैं। विद्युत सप्लाई नहीं होने से बीती रात में ग्रामीणों ने टूटे खंभे के पास रोड के किनारे प्रदर्शन करने लगे तो जेई ने निजामाबाद थाना के उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव को बुलाकर ग्रामीणों को दौड़ा दौड़ा कर घर में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया है। जानकारी मिलते भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, भाजपा नेता शिव प्रकाश चौरसिया त्रिभुवन प्रजापति सभासद निजामाबाद ने घटना स्थल पर पहुंच कर जे ई और उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। घायलों में जितेन्द्र प्रजापति, अंगद प्रजापति, मिथिलेश प्रजापति, निर्मल प्रजापति, आशीष प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, मंदीप प्रजापति,विजय प्रजापति, आदि लोग घायल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button