
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट-
सासाराम (रोहतास ) लोक शिकायत निवारण अन्तर्गत प्राप्त 19 अपीलीय आवेदनो पर जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लाछो देवी, आरती देवी, श्रीपति बिन्द, सोनु कुमार, राम चन्द्र सिंह, रवि कुमार, मालती देवी, रोहन कुमार के शिकायतों का निराकरण करते हुये निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल सासाराम, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल सासाराम उपस्थित रहे। परन्तु, आठ अपीलार्थी सुनवाई के क्रम में उपस्थित नहीं हुए। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया।




