Slide 1
Slide 1
बिहाररोहतास

रोहतास:जन्माष्टमी पर भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट-

डालमियानगर (रोहतास) लक्ष्मी नारायण मंदिर रतु बीघा के प्रांगण में शनिवार की देर शाम जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शहर के चर्चित गायक,गायिका एवं कलाकारों के द्वारा भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन योग भगाए रोग ग्रुप के द्वारा किया गया. जिसके अंतर्गत ग्रुप के अध्यक्ष बबलू मद्धेशिया एवं ग्रुप निदेशक विकास कुमार,अरुण तिवारी, आर के सिंह, अरुण गुप्ता, अनिल गुप्ता,रविंदर सेठ,राजू सोनी,बैजू कुमार, सुनील गुप्ता, मनोज कश्यप का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वही ग्रुप के सदस्यों ने सर्वप्रथम अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आगाज गणेश स्तुति से की गई। मौके पर उपस्थित कलाकार राजेश कुमार,विनोद शर्मा, निशांत मिश्रा, रविंद्र सिंह, उर्वशी शर्मा,अविनाश कुमार, जयराम,अनिल कुमार बुल्लू के द्वारा राधा कृष्ण से संबंधित कई भक्ति गीत गाए गए। वही बाल कलाकार रिया कुमारी उर्फ परी ने राधे कृष्णा के गाना पर खूबसूरत डांस की प्रस्तुति की जो उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। कलाकारों के द्वारा गाए गए गाना तूने मुझे बुलाया शेरावाली, अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो,कहते हैं भगवान आते नहीं आप मीरा की तरह बुलाते नहीं, सहित अन्य भक्ति गाने की खूबसूरत प्रस्तुति कलाकारों के द्वारा की गई। मौके पर संजय सिंह बाला, जन सुराज के नेता अभिषेक सांकृत ,कीर्तन कुमार, शैलेंद्र प्रसाद, पंकज रंजन के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button