
(सुशील कुमार)लेट्स इंस्पायर बिहार का रोहतास मीडिया समन्वयक राहुल सिंह ने जानकारी दिया कि लेट्स इंस्पायर बिहार के प्रणेता एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री विकास वैभव दिनांक 4 सितम्बर 2025 को संध्या 6 बजे सासाराम सर्किट हाउस* पधारेंगे तथा वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 5 सितम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे वे सासाराम सर्किट हाउस* में Let’s Inspire Bihar परिवार से जुड़े साथियों, शुभचिंतकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात एवं विचार-विमर्श करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे श्री वैभव कैमूर जिले के कुदरा स्थित गाॅडशाइन फाउंडेशन एवं फेमिना ब्यूटी एकेडमी द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।दोपहर 2:30 बजे वे बिक्रमगंज स्थित प्रज्ञा कुंज पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित स्नेह मिलन समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर श्री वैभव मेधावी विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। श्री वैभव का यह दौरा लेट्स इंस्पायर बिहार के उद्देश्यो शिक्षा, समता और उद्यमिता को आगे बढ़ाने तथा समाज में प्रेरणा एवं जागरूकता का संदेश देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।




