Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही: नगर पालिका प्रांगण में पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने शान से फहराया तिरंगा

सरकारी विभागों, निजी प्रतिष्ठानों, विद्यालय व हास्पिटल में किया गया ध्वजारोहण

ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट….

भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने बड़े ही शान से ध्वजारोहण किया और झंडा की सलामी दी। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। देश के लिए शहीद हुए महापुरुषों को नमन करते हुए उनको याद किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष पति डॉ. मो. अतहर अंसारी ने पालिका के समस्त सभासद एवं अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ देश की आन-बान-शान तिरंगा यात्रा निकाल कर आज़ादी की खुशियां मनाई। उसके बाद देश के उन वीर सपूतों को याद किया जिन्होंने अपनी जान देकर अंग्रेजी हुकूमत के गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए भारतीयों को आज़ाद कराकर खुली हवा में सांस लेने का अधिकार दिलाया उन भारत के जांबाज सपूतों को नमन किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह, सभासद गुलाम हुसैन संजरी, गिरधर जायसवाल, प्रदीप यादव, इसरार अंसारी, हसीब खां, सुफियान अंसारी, अबरार अंसारी, अनस अंसारी, सेराज अंसारी, अलाऊ खां, अशरफ अली, संजय यादव सहित सभी सभासद व नगर पालिका परिषद के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button