भदोही
भदोही : विदेशी मदिरा के अवशेष स्टॉक का डीएम के आदेश पर कराया गया विनष्टीकरण

आफताब अंसारी
भदोही।आबकारी नीति 2025-26 में निहित प्रविधानानुसार तथा जिलाधिकारी शैलेष कुमार के आदेश के अन्तर्गत गठित टीम के समक्ष विदेशी मदिरा थोक अनुज्ञापन आदेश पाण्डेय के अनुज्ञापन परिसर, संदीप पैलेस वार्ड नं0-15 गोपीगंज के पीछे वर्ष 2024-25 की बिक्री के पश्चात दिनांक 01 अप्रैल 2023 से पूर्व निर्मित विदेशी मदिरा के अवशेष स्टॉक का विनष्टीकरण 12 दिसम्बर 25 को दोपहर बाद किया गया। विनष्टीकरण की कार्यवाही में मदिरा के विभिन्न ब्राण्ड व धरिता के 190 पैंटी विदेशी मदिरा का निस्तारण किया गया। समिति में उप आबकारी आयुक्त मीरजापुर प्रभार मीरजापुर श्रीराम पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी अरूण कुमार शुक्ल व उप जिलाधिकारी, ज्ञानपुर मानसिंह सम्मिलित रहे, जिनके समक्ष विनष्टीकरण की पूरी कार्यवाही की गयी।




