
सुशील कुमार की रिपोर्ट….
चंदनपुरा / रोहतास। रोहतास जिला के तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के चंदनपुरा में हो रहे भागवत कथा आयोजन किया गया है। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से माता बहन नवयुवक कथा श्रवण कर रहे हैं। बताते चले की कृष्ण मोहन दास जी के मधुर वचनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो चुका है। कृष्ण लीला मे गोपी और कृष्ण की दोस्ती, प्रेम, नृत्य, गायन सुनने और देखने में काफी आनंद आता है, और जब कृष्ण मोहन दास जैसे कथावाचक हो तो क्या कहना ? धार्मिक आस्था और भक्ति रस से सराबोर चंदनपुरा का माहौल उस समय दिव्य और अलौकिक हो उठा, जब प्रख्यात कथा वाचक पूज्य कृष्ण मोहन दास जी महाराज ने अपने मधुर, भावपूर्ण और ज्ञानवर्धक वचनों से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया कार्यक्रम के दौरान गाँव-गाँव से श्रद्धालु जन उमड़ पड़े। पूरा पंडाल हरि नाम के संकीर्तन, भजन और आध्यात्मिक ऊर्जा से झूम उठा। कथा श्रवण के दौरान मानो समय थम-सा गया हो, और श्रोतागण कृष्ण भक्ति में लीन होकर अद्भुत आनंद का अनुभव करने लगे। कृष्ण मोहन दास जी ने कथा में श्रीकृष्ण लीला, गोपियों का प्रेम, और धर्म, सत्य व भक्ति के महत्व को इतने भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। कथा के अंत में उन्होंने समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना को जीवन का मूल मंत्र बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, महिलाओं और युवाओं की भारी उपस्थिति रही। भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य माना।




