Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़:रिश्तों का कत्ल, मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले में एक बार फिर मामूली विवाद में रिश्ते का कत्ल हुआ । मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में  आपसी विवाद में बड़े भाई जीशान ने छोटे भाई गौशुल कमर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर वाराणसी रेफर किया गया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने  आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया।घटना इब्राहिमपुर गांव निवासी 19 वर्षीय गौशुल कमर पुत्र स्वर्गीय इरफान के साथ हुई। शुक्रवार को किसी बात को लेकर बड़े भाई से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बड़े भाई ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे गौशुल गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल गौशुल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां से भी डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।परिजन उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button